The Gullak 5000 campaign is a flagship financial literacy initiative by Kayasth Charitable Trust (KCT), designed to instill early money discipline, smart saving habits, and long-term financial vision among government school students in India. Moving beyond traditional awareness, this program turns financial education into a practical, step-by-step journey of wealth creation.
एक गुल्लक से एक सुरक्षित भविष्य की ओर — पूरी प्रक्रिया चरण दर चरण।
राजकीय विद्यालयों में जहां समाज के सबसे गरीब बच्चे पढ़ते हैं, बिना किसी भेदभाव के सभी छात्र/छात्राओं को एक-एक गुल्लक (स्टील का डिब्बा, साथ में पीतल का ताला और चाबी) निःशुल्क वितरित की जाती है।
छात्र/छात्राओं को समझाया जाता है कि उन्हें सिर्फ 5 या 10 रुपये प्रतिदिन जोड़ने हैं — जो वे कुरकुरे, टॉफी, चॉकलेट पर खर्च करते हैं, उसमें से बचाकर इसे जोड़ सकते हैं।
हम सभी ने अपने बचपन में गुल्लक अवश्य देखी है, जिसमें मम्मी, पापा, चाचा, बुआ, मौसी द्वारा मिलने वाले पैसे भी बच्चे इसमें डालते हैं — इससे एक साथ काफी रकम जमा हो जाती है।
अभी तक कायस्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुल्लक 5000 अभियान के अंतर्गत हिंगोनिया, जयपुर से प्रारम्भ कर हैदराबाद तक छात्र/छात्राओं को 5000 से अधिक गुल्लक वितरित की जा चुकी हैं।
इस अभियान में ट्रस्ट के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव के अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक (जयपुर-अजमेर), इंडियन बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक (तेलंगाना) का भी आर्थिक सहयोग रहा।
जो छात्र/छात्राएं किसी भी आयु के हैं और नियमित रूप से पैसे जोड़ रहे हैं, उनके पैनकार्ड ट्रस्ट द्वारा बनवाए जा रहे हैं। जिन छात्र/छात्राओं के पिता का पैनकार्ड नहीं है, उनका भी पैनकार्ड ट्रस्ट द्वारा बनवाया जाता है।
पैनकार्ड बनने के बाद छात्र/छात्राओं के बैंक में खाते खुलवाकर उनके द्वारा जमा की गई राशि उनके बैंक खाते में जमा करा दी जाती है।
खाता खुलने के बाद छात्र/छात्राओं की एक निर्धारित राशि हर माह ट्रस्ट की योजना SIP 5000 के अंतर्गत प्रत्येक छात्र/छात्रा की SIP कराई जा रही है।
पढ़ाई के बाद अच्छी कोचिंग, फीस, ट्रेनिंग अथवा स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए उनके द्वारा संचित एवं कम्पाउंड राशि — जो एक बड़ी रकम हो जाती है — बच्चे को एक साथ मिल सके।
इस योजना से बच्चे को पैसे बचाना, भविष्य की तैयारी करना एवं एक संस्कार मिलने में सहयोग मिल सकता है।
By combining the traditional habit of saving with modern investment concepts like SIPs, the Gullak 5000 campaign equips children with essential life skills: budgeting, goal-setting, patience, and financial independence. Together, we are creating a generation of self-reliant, financially literate youth prepared for a secure future.